The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

चैली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

Spread the love

धमतरी। धमतरी में घर निर्माण के दौरान एक राजमिस्त्री की चैली से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। यह घटना कुरूद थाने की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेंद्र ध्रुव के रूप में हुई है, जो कि भोथली गांव का रहने वाला था और पेशे से राजमिस्त्री था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था और वो बांस की चैली बनाकर ईंट जोड़ने का काम कर रहा था।
इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor