The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

एआई का जिला स्तरीय अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Spread the love

रायपुर। बदलते डिजिटल दौर में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक स्मार्ट, तेज एवं प्रभावी बनाने की दिशा में रायपुर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रेडक्रॉस भवन के सभाकक्ष में जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं उसके शासकीय कार्यों में उपयोग विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को डिजिटल रूप से सशक्त और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रयासों की कड़ी है। जिले में प्रोजेक्ट दक्ष के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर एवं मोबाइल के मूलभूत उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल दस्तावेज़ प्रबंधन तथा ई-मेल जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। इसी श्रृंखला में एआई के व्यवहारिक उपयोग पर पहला विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रायपुर के विशेषज्ञ श्री लोकेन्द्र सिरिया ने किया।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि आज के समय में नई तकनीक के साथ काम करना जरूरी हो गया है। एआई का सही और सुरक्षित उपयोग करने से कई कार्यालयीन काम तेजी से और बेहतर तरीके से किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इसे अपने काम में सहायक साधन के रूप में अपनाएं और इसका जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *