The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

24 साल बाद नए बीटा वर्जन के साथ आरसीटीसी की नई वेबसाइट लांच

Spread the love

रायपुर। 24 साल बाद भारतीय रेलवे ने बुधवार याने 15 जुलाई को अपनी टिकटिंग वेबसाइट को अपग्रेड करते हुए बीटा वर्जन और नये कलेवर के साथ लांच किया है। 24 साल बाद किए गए इस बड़े बदलाव का मुख्य उद्देश्य ट्रेन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को बेहद तेज, आसान और परेशानी-मुक्त बनाना है, खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के नए लुक और अनुभव को आजमाने और इसके फीचर्स पर फीडबैक देने के लिए उसकी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन के साथ बुधवार की रात 9 बजे लॉन्च किया। इसे https://www.irctc.co.in/eticket/ लिंक पर जाकर देखा जा सकता है। बीटा वर्जन का लिंक मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी दिया गया है।ये सुधार मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) के छात्रों ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान सुझाए थे। आईआरसीटीसी वेबसाइट पहली बार 2002 में लॉन्च की गई थी और अभी यह हर दिन औसतन लगभग 14.5 लाख टिकटों का काम संभालती है। नई वेबसाइट का यूजर इंटरफेस साफ-सुथरा है और यूजर अनुभव आसान बनाया गया है।
आईआरसीटीसी ने बीटा वर्जन में चार बड़े सुधार किए हैं:
1.कैप्चा: कोई अनावश्यक कैप्चा नहीं। कोई अनावश्यक पॉप-अप नहीं। कोई चमकते ग्राफिक्स नहीं। ध्यान भटकाने वाली कोई चीज नहीं।
2.सीट की उपलब्धता: सभी क्लास में दिखाई देती है।
3.तेज चेकआउट: बुकिंग के लिए ज़रूरी स्टेप्स की संख्या कम की गई है।
4. आसान रिपीट बुकिंग: यात्री की जानकारी सेव रहती है।
डिजाइन की प्रक्रिया में छात्रों को भी शामिल किया गया था, जिन्होंने वेबसाइट के लुक और फील को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। प्राप्त फीडबैक के आधार पर, नई वेबसाइट ट्रायल के लिए तैयार है। बीटा वर्जन से और सुधारों के लिए यूजर $फीडबैक मिल सकेगा, जिसे कस्टमर की संतुष्टि बढ़ाने के लिए भविष्य के वर्जन में शामिल किया जाएगा। बहुत जल्द, आईआरसीटीसी वेबसाइट को आने वाले नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन के साथ भी जोड़ा जाएगा। चूंकि पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को भी साथ-साथ अपग्रेड किया जा रहा है, इसलिए पूरी तरह से काम करने वाला नया आईआरसीटीसी पोर्टल कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगा। इसके साथ ही, आईआरसीटीसी कई ट्रेन बुकिंग ऐप्स को चलाने वाले दशकों पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को अपग्रेड कर रहा है। इसके लिए बहुत ज्यादा काम करना पड़ा क्योंकि अपग्रेडेशन के दौरान भी सिस्टम को चालू रखना जरूरी था। नया पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। हम अपने यूजर्स से नए डिजाइन पर अपने कीमती सुझाव और फीडबैक देने का अनुरोध करते हैं, जिससे हमें आईआरसीटीसी वेबसाइट को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *