The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैयाजी जोशी ने अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर का किया शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैयाजी जोशी के एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर स्थित चौहान रिजॉर्ट में अशोक लीलैंड के सर्विस सेंटर एवं शोरूम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश भैयाजी जोशी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैया जी जोशी ने सर्विस सेंटर के उद्घाटन अवसर पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि उद्योग रोजगार सृजन पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मध्य क्षेत्र के संघचालक पूर्णेन्दु सक्सैना उपस्थित थे। इसके पहले चौहान ग्रुप के अध्यक्ष अजय चौहान ने कहा ग्राहकों की उत्तम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी और रोजगार की नए अवसर सृजन होंगे और पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अशोक लीलैंड के छत्तीसगढ़ विदर्भ के प्रमुख ने प्रदूषण कैसे कम हो हाइड्रोजन व्हीलकल ,ई व्हीकल के माध्यम से कम से कम देश प्रदूषण कम हो उसके विषय पर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर अशोक लीलैंड के छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ क्षेत्र के प्रमुख ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कंपनी की भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन आधारित वाहनों एवं इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल) को बढ़ावा देकर देश में प्रदूषण को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में सच्चिदानंद उपासने, सूरज चौहान, परमा भाई, कैलाश मुरारका,अशोक लीलैंड के पदाधिकारी एवं सदस्य, चौहान परिवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *