The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

महिला और 10 माह की बच्ची की बेरहमी से हत्या

Spread the love

रायगढ़। जिले में एक अज्ञात शख्स ने मां और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शवों को अस्पताल भेजकर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह मामला लैलूंगा थाने की है। मृतका बरत नाग 40 साल की थी। उसके पति की मौत 5 साल पहले हो चुकी थी। पति की मृत्यु के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपनी 10 माह की बच्ची के साथ आसपास मांगकर जीवन यापन करती थी। 16 जुलाई की रात गलत इरादे से पहुंचे अज्ञात शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला के चेहरे पर ईंट से प्राणघातक हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची पर भी किसी ठोस वस्तु से वार किया गया, जिससे अंदरूनी चोटों के कारण उसकी भी जान चली गई। महिला गांव में स्थित बोर घर में रहती थी, जहां हत्या की गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शवों को अस्पताल भेजा। घटनास्थल से मिले सुरागों को इकट्ठा किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बरत नाग ग्राम छापरपानी की निवासी थी। वह अपने पति की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। अपनी छोटी बच्ची के साथ वह दूसरों से मांगकर गुजारा करती थी। हत्या की यह वारदात 16 जुलाई की रात को हुई। आरोपी ने दोनों को बोर घर में निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *