The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मैक में ‘दीक्षाआरंभ 2026’ आयोजित

Spread the love

रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), रायपुर ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, संस्कृति, मूल्यों तथा उपलब्ध अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से इंडक्शन कार्यक्रम ’’दीक्षाआरंभ 2026 – न्यू जर्नी स्टार्ट्स / मैक’’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जुलाई को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज की उपलब्धियों, उत्कृष्ट अधोसंरचना, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं छात्र-केंद्रित पहलों पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को एमएआईसी की गौरवशाली विरासत एवं दूरदर्शी सोच से अवगत कराया गया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ’’ॐ उच्चारण एवं ध्यान सत्र’’ में भाग लिया, जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक एवं शांतिपूर्ण ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस प्रेरक वक्ता सुश्री आंचल पंजवानी ने अपने मोटिवेशनल सत्र खोज में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक रंग भी बिखेरे।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के अनुशासन एवं मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को छम्च् 2020 पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण एवं अन्य विकासात्मक अवसरों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ’’लर्नविला ’’ के प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
विद्यार्थियों को पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल के प्रेरणादायक उद्बोधन का लाभ भी प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रेरित किया। वहीं, चेयरमेन रमेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि मैक विद्यार्थियों के व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के प्रत्येक चरण में उनके साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम का समापन उप-प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इंडक्शन कार्यक्रम का दूसरा दिवस कार्यक्रम की प्रभारी वर्तिका श्रीवास्तव द्वारा प्रथम दिवस की गतिविधियों की संक्षिप्त समीक्षा से हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों की ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुति ने सभी का उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम के सहप्रभारी डॉ. सविता सोलोमन, सुश्री कृति अग्रवाल थे।
अपने संबोधन में प्राचार्य, डॉ. जैस्मिन जोशी, ने विद्यार्थियों का परिचय महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों से कराया तथा उन्हें मैक की शैक्षणिक संस्कृति, अनुशासन, नियमों एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया। साथ ही विद्यार्थियों को परिसर में उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं सहयोगी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों से सबंधित पाठ्यक्रम लर्नविला, जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) की गतिविधियों, रोवर-रेंजर कार्यक्रम, मैक म्यूजिक तथा स्पोर्ट्स विभाग की विभिन्न गतिविधियों पर जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं कौशल संवर्धन के विविध अवसरों से परिचित कराया गया।
इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की ’’पुस्तकालय सुविधाओं’’ पर विस्तृत ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को उपलब्ध अध्ययन संसाधनों एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
यह इंडक्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को मैक के शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत मूल्यों एवं विकासात्मक अवसरों से परिचित कराने में पूर्णतः सफल रहा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन की नई शैक्षणिक यात्रा का शुभारंभ सिद्ध हुआ तथा संस्थान की इस प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है कि वह अपने मार्गदर्शक मंत्र ष्ठम ं ब्तमंजवतए ठम ं स्मंकमतष् (सृजनकर्ता बनें, नेतृत्वकर्ता बनें)’’ के अनुरूप जिम्मेदार, कुशल एवं भविष्य के लिए तैयार नागरिकों का निर्माण करने हेतु सतत प्रयासरत है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम महाविद्यालय का भ्रमण इत्यादि करवाया जायेगा। मंच संचालन डॉ. सविता सोलोमन, कृति अग्रवाल एवं स्नेहआषीष सरकार द्वारा किया गया।
इस सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *