The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पेड़ कटाई होने से भड़के विधायक, वन विभाग के कर्मचारियों की ली क्लास

Spread the love

रायपुर। सरगुजा के सामरी क्षेत्र से विधायक चिंतामणी महराज अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वे दूसरे विधायकों और मंत्रियों से इतर ज्यादातर समय अपने क्षेत्र के लोगों के बीच बिताते हैं। उनके क्षेत्र के सभी विभागों के अफसर और ठेकेदार उनके नाम से खौफ खाते हैं। इसके पीछे असली वजह है उनकी जनचौपाल। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक वे जहां जाते हैं जनचौपाल अवश्य लगाते हैं। अपने इसी रुटीन के तहत वे जब शंकरगढ़ क्षेत्र के डीपाडीह खुर्द पहुंचे तो वहां भी जनचौपाल लगाई। ग्रामीणों ने अपने विधायक से शिकायत की थी कि लकड़ी चोर जंगल की कटाई में लगे हुए हैं और फारेस्ट गार्ड उनको रोकता तक नहीं है। इस पर चिंतामणि महराज ने संबंधित कर्मियों की क्लास ली। चिंतामणि महराज के समक्ष वन चौकीदार ने स्वीकारा कि कोई जंगल की लकड़ी काटता है तो मैं उन्हें नहीं रोकता हूं। इस पर संसदीय सचिव ने उसकी जमकर खबर ली, और भविश्य में शिकायत का मौका न देने की ताकीद की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor