The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाजार के दिन मार्ग अवरूद्ध, ठेले वालों को आयुक्त ने दी चेतावनी,निगम कर्मचारियों ने किया पाॅलीथीन जब्त

Spread the love

भिलाई। रिसाली रूआबांधा साप्ताहिक बाजार के दिन होने वाले जाम से निपटने रिसाली निगम प्लानिंग कर रहा है। शनिवार को निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक रूआबांधा समेत आस पास के क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य मार्ग के किनारे फल ठेला व नास्ता गुमटी लगाने वालों को चेतावनी दी। भ्रमण के दौरान निगम अधिकारियों ने प्रतिबंधित पाॅलीथीन को जब्त किया।
निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट कहा कि व्यापार बाधित करना नहीं बल्कि व्यवस्थित करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने दुर्ग-उतई मार्ग पर रूआबांधा क्षेत्र में शनिवार को लगने वाले जाम को देख सड़क किनारे ठेला-पसरा लगाने वालों से बात की। आयुक्त ने सख्त शब्दों में कहा कि अगर वे जुर्माना से बचना चाहते है तो वे सड़क किनारे व्यापार न करे। अन्यथा निगम एक्ट के तहत कर्मचारी सड़क बाधा करने के तहत जुर्माना वसूल करेंगे। इस दौरान आयुक्त के साथ नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गंदगी देख ली क्लास
रूआबांधा साप्ताहिक बाजार देखने के बाद आयुक्त छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी व काली मंदिर के निकट लगने वाले बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान आयुक्त ने गंदगी देख अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में रोज का रोज कचरा उठाए। अन्यथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रात्रिकालीन सफाई का लिया जायजा
साप्ताहिक बाजार देखने के बाद आयुक्त रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने बीएसपी मार्केट रिसाली समेत आजाद मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने अपनी मौजूदगी में कचरा उठवाया।

बीएसपी के साथ होगी चर्चा
आयुक्त ने इस दौरान टाउनशिप क्षेत्र की जानकारी भी ली। उन्होंने बीएसपी के जमीन पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार और टाउनशिप की सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करने बीएसपी के अधिकारियों के साथ बैठक करने निर्देश दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor