The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आज से 3 दिन की हड़ताल पर

Spread the love

रायपुर। मंहगाई भत्ता एरियर्स, गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर बिलासपुर के एक हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके सीआईएमएस और जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार प्रभावित होने की आशंका है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मरीजों का ही इलाज हो सकेगा। हड़ताली कर्मचारी नेहरु चौक में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
स्वास्थ्य कर्मचारी ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए राज्य शासन व विभाग के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया था। मांगे पूरी नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। अब तक शासन और विभाग से उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में कर्मचारी संघ के नेताओं ने सोमवार से तीन दिन तक हड़ताल करने का एलान कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *