The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बूथ रवाना

Spread the love

राजनांदगांव। खैरागढ़ में विधानसभा उपचुनाव का प्रचार थमने के बाद सोमवार सुबह 7 बजे राजनांदगांव से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गई। खैरागढ़ में वोटिंग के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने 291 मतदान केंद्र बनाए हैं, जहां ​12 अप्रैल सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगा। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आधी आबादी यानी महिलाओं का वोट निर्णायक भूमिका में है। यहां 1 लाख 5 हजार 250 महिला मतदाता हैं और 1 लाख 6 हजार 266 पुरुष मतदाता हैं। यानी कि दोनों की आधी-आधी हिस्सेदारी है, जबकि कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 516 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *