The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छ.ग की 20 जिलों में 22 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का ​कोई नया मामला नहीं मिला

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के 20 जिलों में 22 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 22 हजार 76 सैंपलों की जांच में 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 22 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और सूरजपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर 0.12 प्रतिशत है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *