The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

अधूरे जल जीवन मिशन से मोहला-मानपुर के गांव में पानी के लिए संघर्ष

Spread the love

मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड स्थित पिट्टेमेटा गांव में जल जीवन मिशन की लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दावों के बीच यहां बनी पानी टंकी और टावर महज शोपीस बनकर रह गए हैं, जबकि ग्रामीण आज भी नदी में झरिया बनाकर पानी पीने को मजबूर हैं। नक्सल प्रभावित रहे इस गांव में जल जीवन मिशन का काम पिछले करीब दो साल से अधूरा पड़ा है। घर-घर पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की योजना पूरी नहीं हो सकी और बिछाई गई पाइपलाइन भी जगह-जगह लीकेज होने से टंकी सूखी पड़ी है। गांव की पुरानी पेयजल व्यवस्था भी बदहाल है, जिससे ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में लोग बरसात के मौसम में भी नदी के पानी को ही पीने का सहारा बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *