The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

लोकायुक्त की अधीक्षण यंत्री के यहाँ रेड में मिली 7.16 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

Spread the love

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPPKVVCL) के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना स्थित 9 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिकारी के पास आय से 258 प्रतिशत अधिक संपत्ति मौजूद है। लोकायुक्त के अनुसार, 33 साल की नौकरी के दौरान उनकी वैध आय करीब 2 करोड़ रुपये थी, जबकि जांच में कुल संपत्ति और खर्च 7.16 करोड़ रुपये से अधिक पाया गया है। कार्रवाई के दौरान इंदौर की सिलिकॉन सिटी में करोड़ों रुपये का आलीशान बंगला, कई प्लॉट, लग्जरी वाहन और रिश्तेदारों के नाम पर ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली फैक्ट्रियों व फर्मों में निवेश के दस्तावेज मिले हैं। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जब्त दस्तावेजों व खातों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *