The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

तिमेड मेंं इंद्रावती नदी के तट पर गंगा आरती का हुआ आयोजन

Spread the love

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम तिमेड मेंं शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में मंगलवार को गंगा मैया का पूजन एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इंद्रावती नदी के तट पर विधि-विधान से गंगा माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा माता को साड़ी और सोलह श्रृंगार अर्पित कर विशेष पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती की और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर स्थानीय देवी-देवताओं की पारंपरिक नृत्य-गान की प्रस्तुति ने आयोजन को और अधिक भक्तिमय बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला।आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत तिमेड के सरपंच, वार्ड पंचों, शिव मंदिर समिति तथा ग्रामीणों का योगदान रहा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं और धार्मिक आयोजन को सफल बनाया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *