The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

नए अधिवक्ताओं को मिलेँगे 20 हजार रुपये अनुदान

Spread the love

हाईकोर्ट में नवनामांकित अधिवक्ताओं को मानदेय देने के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि नए अधिवक्ताओं को प्रारंभिक जरूरतों के लिए एकमुश्त 20 हजार रुपये की अनुदान राशि देने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ के समक्ष दायर शपथपत्र में कहा गया कि यह राशि कानून की पुस्तकें, टेबल और कुर्सी जैसी आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए दी जाएगी। शासन ने बताया कि वित्त विभाग ने प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष रखने की सलाह दी है और उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा व झारखंड में लागू समान योजनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाने की अपेक्षा जताते हुए कहा कि आवश्यक जानकारी जल्द प्राप्त कर प्रस्ताव को बिना अनावश्यक देरी के कैबिनेट के समक्ष रखा जाए। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर 2026 को होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *