The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कोपरा रामसर स्थल पर कोल डिपो और वाशरी का सर्वे जल्द ही

Spread the love

छत्तीसगढ़ के इकलौते कोपरा रामसर स्थल के आसपास संचालित औद्योगिक गतिविधियों को लेकर वन विभाग की पहली आधिकारिक रिपोर्ट सामने आई है। प्राथमिक सर्वे में जलाशय के 5 किलोमीटर के दायरे में दो कोल वाशरी और नौ कोल डिपो संचालित होने की जानकारी सामने आई है। यह रिपोर्ट जिला वेटलैंड समिति के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दी गई है। अब दिल्ली और राज्य की संयुक्त टीम क्षेत्र का विस्तृत सर्वे कर मास्टर प्लान तैयार करेगी, जिसके आधार पर संरक्षण और अन्य जरूरी कदमों पर निर्णय लिया जाएगा। करीब 210 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले कोपरा जलाशय को सात महीने पहले रामसर स्थल का दर्जा मिला था। इसके बाद वन विभाग ने कैचमेंट क्षेत्र और आसपास की गतिविधियों का प्राथमिक सर्वे कराया। रिपोर्ट में कोपरा, बेलमंडी, सैदा और संबलपुरी-बहतराई क्षेत्र में संचालित कोल वाशरी, कोल डिपो और अन्य गतिविधियों का उल्लेख किया गया है। विभाग के अनुसार, ये क्षेत्र ऊंचाई पर स्थित हैं और बारिश का पानी यहीं से बहकर जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र में पहुंचता है, इसलिए इन गतिविधियों की निगरानी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *