गाना गाते-गाते प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में मौत
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गाना गाते समय प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी के प्रो. आलोक चक्रवाल के 5 साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें कई प्राध्यापक और छात्र शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने गाना गाया, जिसके बाद उन्हें असहज महसूस हुआ और वे बाथरूम चले गए। कुछ देर बाद वे वहां गिरे हुए मिले। जांच के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में शोक का माहौल है।

