The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhUncategorized

कलर्स मोबाइल रिपेयरिंग शॉप दरबा में हुई चोरी की वारदात,अज्ञात चोर 46720 रूपये के सामान ले उड़े

Spread the love

कुरूद। राष्ट्रीय राजमार्ग दरबा विकासखंड कुरूद में स्थित कलर्स मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में चोरी की वारदात हुआ है चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए के मोबाइल व एसेसिरिज को ले उड़े। पुलिस चौकी बिरेझर से मिली जानकारी के अनुसार खिलेन्द्र कुमार पिता टोली राम साहू उम्र 28 वर्ष ने पुलिस चौकी बिरेझर में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अगस्त की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने उसके कलर्स मोबाइल रिपेयरिंग शॉप दरबा का ताला तोड़कर हजारों रूपये के मोबाइल व ऐसिसीरीज की चोरी चोरों ने कर दिया है। चोरी की सूचना सुबह 8:00 बजे 22 अगस्त को पडोसी लोगों ने दिया सूचना मिलने पर पहुंचे तो देखा तो 4 नग आईटेल कंपनी का मोबाइल कीमत 4360 रूपये, डियो परफ्यूम 23 नग 2877 रूपये, बेल्ट 54 नग 3860 रूपये, पर्स, घड़ी 54 नग 3758 रूपये, मोबाइल एसेसिरीज 13865 रूपये तथा 18000 रूपये नगद कुल लगभग 46720 रूपये की चोरी हूई है। पुलिस चौकी बिरेझर ने चोरी की घटना का रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 भा द वि का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कर रही।

“दीपक साहू की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *