The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पिटाई कर युवक को सड़क किनारे फेंका अस्पताल में मौत,हत्या की जांच शुरू

Spread the love

 सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोंदा गांव निवासी हरिनंदन राजवाड़े के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अज्ञात आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे केवरा गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *