The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कवर्धा हिंसा: हिंसा मामले में 58 आरोपियों को मिली जमानत ,भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा सहित 5 नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर

Spread the love

THEPOPALAL कवर्धा हिंसा मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा सहित 5 नेताओं ने 22 अक्टूबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे विजय शर्मा को रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सांसद सहित कई नेता भी गिरफ्तारी दे सकते हैं। सभी को आरोपी बनाया गया है। वहीं,23 अक्टूबर को दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद 58 आरोपियों को जमानत मिल गई। इसके बाद अब तक दोनों गुटों से 147 आरोपियों को छोड़ा जा चुका है।

इन लोगो ने किया सरेंडर भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री पन्ना चंद्रवंशी और बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल चौरसिया ने शुक्रवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया है। इन पर हिंसा भड़काने और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor