The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

धुरली के पास तड़के सुबह पलटी बस, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Spread the love

दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 10 से 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भांसी के जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायलों में से कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में और अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *