The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

वन भूमि से तीसरी बार अवैध कब्जा हटाकर, किया गया पौधरोपण

Spread the love

कांकेर। जिले के पखांजूर के ग्राम पंचायत चाणक्यपुरी स्थित पी.व्ही.-8 में वन भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग और प्रशासन ने आज बुधवार को एक बार फिर संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग एक हेक्टेयर वन भूमि से तीसरी बार अवैध कब्जा हटाया गया। इस बार दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए मौके पर पौधरोपण शुरू कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र की स्थायी तार जाली से घेराबंदी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खोखन तालुकदार ने वन विभाग की करीब एक हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी थी। ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग पहले भी दो बार अतिक्रमण हटा चुका था, लेकिन हर बार दोबारा कब्जा कर खेती शुरू कर दी गई। बताया गया कि संबंधित भूमि पर पहले वन विभाग का प्लांटेशन था। आरोप है कि प्लांटेशन को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया, जिसके बाद वहां खेती की जाने लगी। वन विभाग ने कई बार कब्जाधारी को समझाइश भी दी गई, उस समय कब्जाधारी से लिखित आश्वासन लिया गया था कि भविष्य में दोबारा वन भूमि पर कब्जा नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद इस वर्ष फिर से भूमि पर धान की रोपाई कर दी गई। नई शिकायत मिलने पर आज राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर की मदद से अवैध कब्जा हटाया गया और वन भूमि को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के तुरंत बाद वन विभाग ने खाली कराई गई भूमि पर पौधरोपण शुरू कर दिया। साथ ही पूरे क्षेत्र की तार जाली से घेराबंदी की जा रही है, ताकि भविष्य में वन भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *