The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पूर्व प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने स्तरहीन साइकिल वितरण का आरोप लगाते हुए स्कूल में किया हंगामा

Spread the love

रायगढ़/लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के दौरान जमकर हंगामा हुआ। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सरकारी योजना में घटिया साइकिल वितरण किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी घेरा और योजना में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें दी जा रही थीं। इसी दौरान रवि भगत मौके पर पहुंचे और साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने साइकिल लेने पहुंची छात्राओं से साइकिलें वापस करवाने को कहा, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
रवि भगत ने आरोप लगाया कि छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलें स्तरहीन है। सरकारी योजना के नाम पर गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही।
स्कूल परिसर में रवि भगत के द्वारा किये गए हंगामा की पुलिस में शिकायत की गई है। इसकी सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। इसकी पुष्टि एसएसपी शशिमोहन सिंह ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *