The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCState

मौसम अलर्ट : प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में मानसून सक्रिय है। कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। आज उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बना अवदाब बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर जाने की संभावना है।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकतर क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी से सीमांत भारी बारिश की संभावना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor