The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCChhattisgarhPoliticsState

डबल इंजन सरकार में रेलवे छत्तीसगढ़ से वसूली में नंबर वन सुविधा में सबसे पीछे – कांग्रेस

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय रेल के अधिकृत फेसबुक पेज पर देश के सभी 70 रेल डिवीजन के समय पालन (Time Tabel Punctuality) की रैंकिंग प्रसारित की गयी है। इस रैंकिंग में देश के सभी 70 डिवीजनों में चलने वाली ट्रेनों के समय/विलंब पर चलने का आकलन कर इस सूची को बनाया गया है।
वर्मा ने कहा कि इस सूची में रायपुर डिवीजन 61वें, नागपुर डिवीजन 57 वें और बिलासपुर डिवीजन 68 वें नंबर पर है, इस सूची को देख कर बहुत ही अफसोस हो रहा है कि छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के सबसे महत्वपूर्ण व सबसे अधिक आय अर्जित करने वाले बिलासपुर मंडल और उसमें सम्मिलित रेल डिवीजन बिलासपुर, रायपुर व नागपुर का उपयोग रेल मंत्रालय द्वारा मात्र आय अर्जित करने के लिए किया जा रहा है।
केन्द्र की सरकार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे जोन से हर साल लगभग 24 हजार करोड़ से अधिक केवल माल भाड़े से कमाती है। लेकिन जब यात्री सुविधा देने की बारी आती है, तो भाजपा सरकार हमेशा छत्तीसगढ़ की उपेक्षा करती है। दलिय चाटुकारिता में भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्तीसगढ़ की उपेक्षा पर मौन धारण कर लेते है।
वर्मा ने कहा कि रेलवे को इन डिवीजनों में निवासरत आम जनों के जन सुविधाओं से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। तीसरे और चौथे रेल लाइन के निर्माण के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी क्यों? अडानी का कोयला ढोने के लिये यात्री ट्रेनों को रोका जाता है। इस रिपोर्ट से यह साबित हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *