The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सीएम भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन राजिम में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे, पत्रकारों से होंगे रूबरू

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दुसरे दिन 6 दिसम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 7:00 बजे कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जाकर दर्शन पूजन करेंगे। राजिम रेस्ट हाउस में प्रातः 9.30 बजे से अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। तत्पश्चात सुबह पत्रकारों से रूबरू होंगे एवं प्रेसवार्ता लेंगे। यहीं प्रातः 11 बजे विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात वे 11.05 बजे कॉलेज ग्राउंड स्टेडियम राजिम से हेलीकॉप्टर द्वारा देवभोग के लिए रवाना होंगे। दूसरे दिन वे देवभोग एवं बिन्द्रानवागढ़ में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे एवं शाम 5.30 बजे से गरियाबंद में साहू समाज के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। प्रोटोकॉल से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल देवभोग पहुंचकर 11.55 बजे विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण एवं हितग्राहियों से चर्चा कर आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 01.30 बजे देवभोग हेलीपेड से प्रस्थान कर खम्हारीपारा बिंद्रानवागढ़ पहुंचेंगे एवं दोपहर 02 बजे से 02.30 बजे तक स्थानीय किसान के घर भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 2.35 बजे से शाम 4 बजे तक बिन्द्रानवागढ़ (परियाबाहरा) में आम जनता से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात वे शाम 4.15 बजे गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। यहां गरियाबद में जिला साहू संघ द्वारा आयोजित शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात सर्किट हाउस में शाम 06.10 बजे से 08.40 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं समाज प्रमुखों से भेंट एवं भोजन पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *