The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PoliticsChhattisgarhNationalNew delhiPUBLICINTERESTState

भाकपा की दिल्ली रैली में सरगुजा से भी कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

Spread the love

अंबिकापुर/सरगुजा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के आह्वान पर 1 सितंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल आमसभा में देशभर से हजारों कार्यकर्ताओं, सदस्यों एवं समर्थकों ने भाग लिया। ‘बदलाव जरूरी है’ के नारे के साथ आयोजित इस आमसभा में सरगुजा क्षेत्र से भी भाकपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

सरगुजा से अनिल द्विवेदी, दर्शन सिंह, जमना, जवाहर, लाल साय, गणेश एवं लल्लू सिंह ने दिल्ली पहुंचकर आमसभा में भाग लिया और पार्टी के कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

आमसभा को संबोधित करते हुए भाकपा महासचिव कॉमरेड डी. राजा सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और केंद्र सरकार की नीतियों पर अपने विचार रखे। नेताओं ने जनहित के मुद्दों को लेकर देशभर में जनएकजुटता और आंदोलन को व्यापक बनाने का आह्वान किया।

आमसभा के दौरान ‘लाल सलाम’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘बदलाव जरूरी है’ जैसे नारों से रामलीला मैदान गूंज उठा। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं द्वारा जनगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

भाकपा नेतृत्व ने आगामी 1, 2 एवं 3 दिसंबर को देशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किए जाने की घोषणा भी की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *