The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPoliticsState

आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने थामा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का दामन

Spread the love

BNIKHABAR

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपने राजनीतिक सफर की नई शुरुआत की।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमित बघेल एवं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव ने उत्तम जायसवाल को पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उत्तम जायसवाल ने कहा कि वे एक नए सिरे से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ की माटी तथा प्रदेश के हितों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैंने पार्टी के सभी साथियों से बहुत कुछ सीखा है और सभी के प्रति मेरे मन में सम्मान है। केवल इस बात का अफसोस है कि अरविंद केजरीवाल जी छत्तीसगढ़ को लेकर उतने गंभीर नहीं हैं, जितनी गंभीरता की अपेक्षा छत्तीसगढ़ के लोगों को थी।”

उत्तम जायसवाल ने कहा कि अब वे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी में अमित बघेल जी और अजय यादव जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के हितों के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक उद्देश्य छत्तीसगढ़ की माटी, यहां के अधिकार, अस्मिता और प्रदेश की जनता के हितों की आवाज को मजबूती से उठाना है। आने वाले समय में प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक जीवन का एक नया अध्याय है और वे पूरी ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के हक और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *