शिक्षक के सूने मकान से लाखों की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के सूने मकान से चोरों ने 2.5 लाख रुपए की चोर कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबीक टीचर अपने परिवार के साथ अपने गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में रखे जेवर और कैश पार कर दिए हैं। टीचर की शिकायत पर अब पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है। लोरमी के वार्ड क्रमांक 15 में सावत राम साहू अपने परिवार के साथ रहते हैं। सावत राम पेशे से शिक्षक हैं। घटना के एक दिन पहले ही सेवत राम परिवार के साथ अपने पैतृक गांव बेलगहना किसी काम से गए थे। इसके बाद शनिवार रात को चोरों ने उनके घर से चोरी कर ली है। सेवत को इस बात की जानकारी तब लगी जब रविवार सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा हुआ देखा। जिसके बाद उन्हें सूचना दी गई थी। ताला टूटने की सूचना मिलते ही सेवत राम अपने घर पहुंचे। घर पहुंचकर उन्होंने देखा का आलमारी का ताला टूटा हुआ है। घर का दरवाजा भी टूटा हुआ था। आलमारी में रखे 2 लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए कैश गायब हैैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। खबर लगते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। अब पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.