Wednesday, November 4, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPoliticsState

प्रवक्ता गौरीशंकर का तीखा प्रहार : छत्तीसगढ़ की पहचान और विकास से कांग्रेस को कोई सरोकार नहीं, केवल आकाओं को खुश करने में व्यस्त हैं कांग्रेसी नेता

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने 1 से 3 नवंबर तक आयोजित त्रि-दिवसीय ऐतिहासिक राज्योत्सव से कांग्रेस नेताओं द्वारा बनाई गई दूरी पर कड़ा प्रहार किया है। श्री श्रीवास ने कांग्रेस के इस रवैये को छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और प्रदेश की तीन करोड़ जनता की भावनाओं का सीधा अपमान करार दिया।

​भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास ने कहा कि 1 नवंबर का दिन समूचे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक गर्व, गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की देन इस छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का उत्सव पूरा प्रदेश एक परिवार की तरह मनाता है। ऐसे पावन अवसर पर जहाँ सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छत्तीसगढ़वासियों के साथ कंधा-से-कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए था और प्रदेश के विकास तथा जन-कल्याण के संकल्प को दोहराना चाहिए था, वहीं प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इस भव्य राज्योत्सव से दूरी बनाकर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। ​श्री श्रीवास ने कांग्रेस नेताओं के राजनीतिक चरित्र और आचरण पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता द्वारा पूरी तरह नकारे जाने के बाद अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता खो चुकी कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पहचान और स्वाभिमान से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की निष्ठा छत्तीसगढ़ महतारी और यहाँ की जनता के प्रति नहीं, बल्कि केवल दिल्ली दरबार में बैठे अपने आकाओं को खुश करने तक सीमित है। अपने आलाकमान की परिक्रमा में व्यस्त कांग्रेसी नेता अब राज्य की खुशहाली और जनता की भावनाओं का सौदा करने पर उतर आए हैं। श्री श्रीवास ने कहा कि जब राज्य में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को सहेजते हुए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, तब कांग्रेस की यह नकारात्मकता दर्शाती है कि वे प्रदेश को केवल लूट और भ्रष्टाचार का चारागाह समझते थे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास ने कहा कि राज्योत्सव जैसे गरिमामयी आयोजन का अघोषित बहिष्कार कर कांग्रेस ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे न केवल जनविरोधी हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ के अस्तित्व और स्वाभिमान के भी घोर विरोधी हैं। ​श्री श्रीवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रबुद्ध जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और अपमानजनक आचरण को भली-भाँति देख रही है और आने वाले समय में इसका मुँहतोड़ जवाब देगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply