Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPoliticsState

नितिन नवीन का कार्यक्रम तकनीकी कारणों से प्रभावित हुआ, लेकिन कांग्रेस इसे लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है :उज्ज्वल दीपक

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा है कि एक तरफ भाजपा का जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम जनजातीय समाज के गौरव, इतिहास और बलिदान के सम्मान के लिए आयोजित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता वीडियो बनाकर जनता का ध्यान भटकाने में लगे हुए हैं। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता का जवाब देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं और भाजपा के कार्यक्रमों पर अनर्गल बयानबाजी कर अपनी विफलता छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान और असंतोष अब किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष को लेकर चल रहे मतभेदों ने पार्टी के अंदर अविश्वास का माहौल पैदा कर दिया है, जिसका खामियाजा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किनारा कर चुकी है और दीपक बैज से भी छुटकारा पाना चाहती है लेकिन बैज शायद अपने मानसिक दिवालियापन के चलते ऊलजलूल बयानबाजी करके कांग्रेस पार्टी में एकतरफा राज करना चाहते हैं जो भूपेश बघेल होने नहीं देंगे। कांग्रेस की यह लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। बैज को पहले अपनी पार्टी को संगठित करना चाहिए, न कि दूसरों के घरों में झाँकना चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply