The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPUBLICINTERESTSportsState

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार और सम्मान समारोह कल

Spread the love

00 स्कूल शिक्षा मंत्री यादव और मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल करेंगे शिरकत
रायपुर।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर के तत्वावधान में कल यानी 19 नवंबर 2026 को प्रात: 11 बजे से मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमाममय आयोजन स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष माननीय श्री गजेंद्र यादव तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त के पद पर पुन: निर्वाचित होने के बाद डॉ. के.के. खंडेलवाल का यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है। वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत रायपुर पहुंच चुके हैं, जहाँ प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा उनके इस दौरे को लेकर राज्यभर के स्काउट-गाइड परिवार में भारी उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण सेमिनार और सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ के प्रमुख पदाधिकारी, एलटी, एएलटी, एचडब्ल्यूबी, वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर तथा रोवर-रेंजर बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य में स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों को सम्मानित करना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply