The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolice Department

अज्ञात महिला का शव मिला

Spread the love

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के थाना डोंगरगढ़ पुलिस चौकी मोहारा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजनापुर में रोड़ किनारे लगभग 34 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला हैं जिसकी हुलिया कद 05 फिट रंग सांवला बाल काले लट बंधा हुआ चेहरा गोल सामान्य बदन। बदन में संतरा छीटदार साड़ी पीला रंग का ब्लाउज हल्का गुलाबी पेटीकोट कान में बजारू खिनवा पहनी हैं खबर मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर जाकर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से मुयायना कर मर्ग कायम किया गया है । मोहारा चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि सूचना आई थी कि अज्ञात महिला का शव रोड़ किनारे पड़ा हुआ हैं । पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अज्ञात मृतिका महिला की पहचान हो तो तत्काल 9479192111 थाना डोंगरगढ़ 9479191691 पुलिस चौकी मोहारा को सूचना देने का कष्ट करें।

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट ”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor