The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

नाबालिग समेत दो बाइक चोर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। बाइक चोरी करने वाले नाबालिग समेत दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी से चोरी की गई बाइक जप्त की गई है।बताया गया कि 21अक्टूबर को थाना रूद्री क्षेत्रांतर्गत रूद्री मेन रोड में स्थित हरिओम हार्डवेयर वैभव नगर के सामने प्रार्थी भटगांव निवासी मेहुल कुमार साहू ने अपनी यामाहा कंपनी की R15 मोटर सायकल CG 04 NB 5483 को खड़ा किया गया था, जिसे किसी अज्ञात चोर ने दोपहर करीबन 11 से 02 बजे के मध्य चोरी कर ले जाया गया था। प्रार्थी की सूचना पर थाना रूद्री में धारा 379 पंजीबद्ध कर अज्ञात चोर एवं मोटरसाइकिल की पतासाजी की जा रही थी।उक्त टीम के द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए घटनास्थल एवं उसके आसपास से तकनीकी साथियों को एकत्रित किया गया। संकलित साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए 02 दिनों तक लगातार मेहनत कर अंततः 23 अक्टूबर को घटना के 48 घण्टे के भीतर ही महंगे बाईक चोरी का गुत्थी सुलझा लिया गया और ग्राम अछोटा व भोयना निवासी संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी भीमराव रामटेके ने अपने साथी के साथ मिलकर यामाहा कंपनी की R15 मोटरसायकिल चोरी कर बनरौद चौक में छिपाकर रखना स्वीकार किया। जिनकी निशानदेही पर चोरी गये मोटरसायकिल जिसकी कीमत करीब 1.5 से 2 लाख रूपये है, की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। साथ ही आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटर सायकिल की भी जप्ती की गई है। पकड़े गए आरोपियों में एक बालिक व एक नाबालिक है। मामले में वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड हेतु संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor