The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार में लगी आग,गाय व एक व्यक्ति की मौत,2 लोग अस्पताल में भर्ती

Spread the love

रायपुर । रायपुर. रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद एक कार में आग लग गई जिसमे 3 सवार झुलस गए। जिसमें 1 की मौत हो गई और 2 कार सवार लोगों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है । जानकारी के मुताबिक राजधानी के अवंति विहार मोड़ के पास तेज रफ्तार कार एक मवेशी को मारते हुए पेड़ से टकराकर सब्जी दुकान में घुस गई। इसके बाद कार में अचानक आग लग गई। इस आग में मवेशी की भी जलकर मौत हो गई. वहीं आग के बाद कार सवार लोगों में से तीन युवक झुलस गए, जिसमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। ये हादसा मरीन ड्राइव से तेलीबांधा की तरफ जाने वाले रास्ते में हुआ है। हालांकि कार कहा से आ रही थी और कार में सवार युवकों को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पूरे मामले को लेकर तेलीबांधा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *