The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

T20 विश्व कप: पाकिस्तान से भारत को हार मिलने के बाद,शमी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आ रहे भद्दे कमेंट्स, फेसबुक ने लिया ये बड़ा एक्शन

Spread the love

T20 विश्व कप में रविवार को खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में भारत को हार मिलने के बाद , भारतीय तेज गेंदबाज शमी को लेकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स किये जा रहे हैं। इसे देखते हुए फेसबुक ने बड़ा एक्शन लिया है। फेसबुक पर भद्दे कमेंट्स किए गए। जिसके बाद फेसबुक ने इस पर बड़ा एक्शन लेते हुए शमी को किये गये सभी अभद्र कमेंट को हटा दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद शमी को लेकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स किये जा रहे थे। शमी भारतीय टीम में शामिल ऐसे इकलौते मुस्लिम खिलाड़ी हैं। जिसके बाद लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। मोहम्मद शमी काफी महंगे साबित हुए थे। इस दौरान उन्होंने 3.5 ओवर में 43 रन दिए तो वहीं विकेट लेने में नाकाम रहे। मुकाबले के बाद ही सोशल मीडिया पर शमी को लेकर शमी को लेकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जिसके बाद फेसबुक ने यह बड़ा एक्शन लेते हुए सभी कमेंट्स हटा दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *