The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 13वीं सीरीज जीत दर्ज की

Spread the love

भारत ने फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 59 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीत दर्ज की। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की लगातार 13वीं श्रृंखला जीत है।

भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की 44 और कप्तान रोहित शर्मा की 33 रनों की पारी दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रनों का तगड़ा स्कोर बनाया था।

इसके बाद 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 19.1 ओवर में 132 रन जोड़ कर धराशायी हो गई। मेजबानों की ओर से निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल ने सबसे ज्यादा 24-24 रन बनाए। वेस्टइंडीज पर इस जीत की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीतने के मामले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। इस मैच के पहले तक भारत और पाकिस्तान इस मामले 15-15 जीतकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर कायम थे। लेकिन चौथे मैच में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने 16वीं जीत दर्ज की और पाकिस्तान से ये रिकॉर्ड छिन कर खुद के नाम कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor