The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में सट्टा संचालित करने वाले 2 सटोरिये गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में सट्टा संचालित करते 2 सटोरिये को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक़ सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी, कि आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के मध्य चल रहे मैच के दौरान डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट रायपुरा स्थित एक मकान में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सटोरियों को सट्टे का संचालन करते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर 2 व्यक्ति उपस्थित थे जो लैपटाॅप एवं मोबाईल के माध्यम से लाईन लेकर आॅनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम धरमू पोहानी पिता हरपाल पोहानी 40 साल निवासी तेलीबांधा,विशाल नेचवानी पिता अशोक नेचवानी 29 साल निवासी अनमोल सुपर बाजार के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।को गिरफ्तार किया।उनके कब्जे से 3 नग मोबाईल फोन, 1 नग लैपटाॅप, 1 नग एल.सी.डी.टी.व्ही., 1 नग सेटअप बाॅक्स एवं नगदी 5,300/- रूपये जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 428/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *