The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत,पेड़ के नीचे खड़ी 23 भेड़ें भी मरीं

Spread the love

जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ में शनिवार की शाम जांजगीर-चांपा में अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई ,वही पेड़ के नीचे खड़ी 23 भेड़ों के ऊपर बिजली गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान चरवाहा बाल-बाल बच गया।जानकारी के मुताबिक, चांपा क्षेत्र के सिवनी गांव में खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। शाम को तेज चमक के साथ बिजली खेत में जा गिरी। इसकी चपेट में आकर विजय कुमार राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी धनेश्वरी राठौर और मां श्याम कुमारी राठौर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकलतरा में आकाशीय बिजली गिरने से मुधवा गांव निवासी महेश राम डोंगरे की मौत हो गई। वह अपने बेटा, भतीजा और भाई के साथ खेत में काम कर रहा था। देवकिरारी गांव में भी श्याम कुमारी यादव और अनिल यादव की भी मौत हो गई, जबकि एक झुलस गया। सभी अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रहे थे। इनके अलावा मुलमुला के चोर भट्ठी गांव में दिलीप कुमार की खेत से लौटने के दौरान मौत हो गई है।पामगढ़ क्षेत्र के सेमरिया गांव का किसान दोपहर में अपनी 70 भेड़ों को चराने के लिए खेत लेकर गया था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। इस पर वह पानी से बचने के लिए भेड़ों को लेकर पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर 23 भे़ड़ों की मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor