Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इस तारीख से शुरू होगी धान की खरीदी,देखें पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक ने इस वर्ष रिकार्ड 105 करोड़ टन धान खरीदी का फैसला लिया है। दिवाली की तैयारी में जुटे किसानों के लिए यह खुशियों भरा फैसला आया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में उपसमिति की अगली बैठक दिवाली के बाद होगी, जिसमें धान खरीद शुरू करने की तिथि के बारे में फैसला लिया जाएगा। इस तरह स्पष्ट संकेत है कि 15 नवंबर से पहले सरकारी तौर पर धान की खरीदारी नहीं शुरू हो पाएगी। किसानों के सामने यही समय ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। मंडियों में धान का पहुंचना शुरू हो चुका है और आढ़ती 1,100 से 1,500 रुपये क्विंटल तक के भाव में खरीद कर रहे हैं। इसकी वजह से जरूरतमंद किसानों को प्रत्यक्ष रूप से पांच सौ से आठ सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से नुकसान हो रहा है। 24 लाख से अधिक धान उत्पादकों ने इस वर्ष निबंधन कराया है, जिन्हें 1,940 से 1,960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान के अलावा प्रति एकड़ नौ हजार रुपये की दर से राजीव गांधी न्याय योजना की राशि भी मिलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor