The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में डी एम एफ टी के अधिकारी कर्मचारियों का वेतन भुगतान न होने पर काली पट्टी लगा कर किया संचालन

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार के नेतृत्व में डी एम एफ टी के 171 समस्त अधिकारी कर्मचारियों का 3 महीने से वेतन का भुगतान न होने पर आज काली पट्टी लगा कर कार्य का सुचारू रूप से संचालन किया गया, डी एम एफ टी के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ महारानी अस्पताल के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भी काली पट्टी लगा कर इनका समर्थन किया गया, आज से विगत एक सप्ताह तक काली पट्टी लगाकर कार्य का संपादन किया जाएगा, उसके पश्चात अगर इनके वेतन भुगतान के संबंध के मांगो का निराकरण नहीं होने पर समस्त कर्मचारी डी.एम.टी. मद से वेतन प्राप्त कर रहे है जिसकी स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो जायगी जिसकी संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन वेतन भुगतान के सम्बन्ध निराकरण करें, अन्यथा छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।इसमें निम्नलिखित कर्मचारी उपस्थित थे। जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, लक्ष्मी टांडिया, गीतांजलि सिंह,भीखम साहू, अंकुश,वाल्मीकि, दीपिका, डॉ. सेतु, डॉ. साम्बा शिवा राव,डॉ. राज गुप्ता, डर.आर. बी. गुप्ता आकृति बाजपेयी, सुलेखा, प्रीती, शोभना, सपना, धामिनी, लक्ष्मी! मथुरा तिवारी, दीप सुता, अमर दास, शैलेंद्र यादव, रोमा सिन्हा, तिलोत्तमा ठाकुर, विमल पोया, खुशबू सुता, तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *