The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मादा हाथी में सफलता पूर्वक रेडियो कॉलर लगाया गया,देहरादून और तमिलनाडु के विशेषज्ञ टीम आए है

Spread the love

सूरजपुर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में अलग-अलग दलों में दो दर्जन हाथी विचरण कर रहे हैं। ऐसे में इन हाथियों की निगरानी वन अमले के लिए चुनौती रहती है। आए दिन हाथियों की निगरानी के अभाव में ग्रामीणों के फसलों के नुकसान को लेकर ग्रामीण भी आक्रोशित रहते हैं। ऐसे में अब कर्नाटक से लाए कुमकी हाथियों की मदद से मोहनपुर जंगल में विचरण कर रहे मादा हाथी को रेडियो कॉलर लगाया गया। दरअसल, हाथियों को रेडियो कॉलर लगाने के लिए देहरादून से एक विशेषज्ञ टीम और तमिलनाडु के ट्रैकर आए हुए हैं, जिनके द्वारा कुमकी हाथी पर सवार होकर मोहनपुर के जंगल में तीन दिन के प्रयास के बाद एक मादा हाथी में सफलता पूर्वक रेडियो कॉलर लगा दिया गया है। वहीं टीम के द्वारा आगामी दिनों में आधा दर्जन और हाथियों को रेडियो कॉलर लगाया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor