The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वाहन चालक को होटल में बंद करके लोहे के पाईप से की पिटाई ,तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर के उरला इलाके में पूर्व विवाद को लेकर एक वाहन चालक को होटल में बंद करके तीन लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बेन्द्री रायपुर निवासी सुरेश यादव 37 वर्ष ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम बेन्द्री में ड्रायवरी का काम करता है। प्रार्थी 27/11/2022 के रात्रि 10/00 बजे ग्राम बेन्द्री जा रहा था बजरंग चौक के पास बंगाली होटल के पास पहुंचा था कि बजरंग होटल वाला बंगाली अपने दो साथियो के साथ मिलकर उसे अपने होटल में ले जाकर बंद करके इमरान के साथ हुई विवाद की बात को लेकर तीनों एक राय होकर गली -गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लोहे के पाईप से मारपीट किये जिससे चोट लगा है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 294,34 ,342,50 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor