The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhNational

इनामी नक्सल कमांडर हिडमा की तबीयत खराब,अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में तलाशी जारी

Spread the love

नई दिल्ली/रायपुर। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक 25 लाख रुपये का इनामी नक्सल कमांडर हिडमा बीमार चल रहा है और वो आंध्र प्रदेश या तेलंगाना में अपना इलाज करवा रहा है। पिछले दिनों नक्सलियों के एक सेट्रल लीडर की अंत्येष्टि एक कार्यक्रम में हिडमा शामिल हुआ था, जिस दौरान वो काफी बीमार था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिडमा की तबीयत उसके बाद और ज्यादा खराब हो गई। खुफिया एजेंसियों के इस इनपुट के बाद हिडमा की तलाश के लिए इन दोनों राज्यों में स्थित कई अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में तलाशी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने पुलिस की मदद से विजयनगरम, विशाखापत्तनम, विजयवाडा और वारंगल समेत कई इलाकों में छानबीन की है, लेकिन अभी तक उसके लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor