The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

उठाईगिरों ने दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर किलो भर सोना किया पार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा। कोरबा शहर में उठाईगिरी का बड़ा मामला सामने आया है। उठाईगिरों ने दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर किलो भर सोना पार कर दिया। सोना व्यापारी रायपुर से कोरबा पहुंचा था। व्यापारी ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी। बड़ी उठाईगिरी की सूचना से कोरबा पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला निहारिका क्षेत्र के पॉश इलाके में स्थित विनायक होटल के सामने का है। सूचना के मुताबिक व्यापारी सोना छोड़ने व्यापारियों के पास कोरबा आया था। तभी गाड़ी में सोना रखे होने की भनक किसी उठाईगिरे को लग गई। ड्राईवर के पास का शीशा तोड़कर करीब 1 किलो सोना निकाल ले भागे हैं। कोरबा पुलिस उठाईगिरों की तलाश में लग गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor