The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पाकिस्तान भारत को बदनाम करने के लिए 27 अक्टूबर को बड़ी साजिश रचा है,देखें पूरी खबर

Spread the love

नई दिल्ली। दुनियाभर में भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। भारत के खिलाफ कश्मीर पर झूठ फैलाने के लिए पाकिस्तान दुनियाभर में फैले अपने हाई कमीशन और दूतावासों को काम में लगा दिया है। पाकिस्तान ने 27 अक्टूबर के दिन अमेरिका सहित यूरोप के कई देशों में भारत के खिलाफ प्रदर्शन और सेमिनार करने की प्लानिंग की है। बता दें कि भारत के खिलाफ होने वाले इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पाकिस्तान ने हाल ही में कश्मीर सेल की एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें पाकिस्तान की दुनियाभर में बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों समेत पकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए थे। इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई रणनीतियों पर चर्चा हुई थी । पाकिस्तान हर साल 27 अक्टूबर को ‘कश्मीर ब्लैक डे’ के तौर पर मनाता है।

पाकिस्तान ने अपने सभी दूतावासों को फैक्स मैसेज के जरिए 27 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों की लिस्ट भी भेजी है। साथ ही इसके लिए खास फंड भी सैंक्शन किया है। इन सभी देशों में कश्मीर पर वेबिनार और इंवेट कराने को कहा है, जिसमें भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ फर्जी मानवाधिकार हनन के मामलों को हाइलाइट किया जाएगा। सभी धरना प्रदर्शनों को उन देशों की मीडिया में बेहतर कवरेज मिले इसके लिए भी प्लानिंग बनाने के लिए कहा गया है। इन धरने प्रदर्शनों को सफल बनाने के लिए इस्लामाबाद से सभी पाक दूतावासों को फंड भी भेजे गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *