The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने दबोचा,8 किलो मादक पदार्थ जप्त

Spread the love

रायपुर। खमतराई पुलिस ने गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय तस्कर बेड़ी झारिया को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी, कि व्यास तालाब के पास एक व्यक्ति झोला में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बेड़ी झारिया पिता हिम्मत झारिया 19 वर्ष निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें झोला की तलाशी लेने पर झोला के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी बेड़ी झारिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 8 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,60,000/- रूपए जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाकर जबलपुर ले जाना बताया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 687/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *