Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,44 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार,बस में यात्री बन कर बैठा था आरोपी

Spread the love

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यात्री बस से गांजा तस्करी की जा रही है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी शरद दुबे के नेतृत्व में चेक पोस्ट लगाकर जांच शुरू की थी, रात करीब साढ़े 3 बजे कोतवाली थाना के सामने जगदलपुर की ओर से आ रही यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई तो 3 बैग में 40 पैकेट में गांजा भरा मिला।

पुलिस ने बस में सवार लोगो से पूछताछ कर आरोपी सलमान अली को हिरासत में लिया, जिसने जगदलपुर बस स्टैंड से एक युवक से पार्सल लेकर दिल्ली ले जाने की बात कही है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है, जिससे गांजा तस्करी से जुड़े और लोगो के नाम भी सामने आने की संभावना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor