The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यात्री बस से अब गांजे की हो रही तस्करी जगदलपुर से दिल्ली लेकर जा रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

कांकेर। जगदलपुर से बस में अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को पकड़ने में कांकेर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने यात्री बस में गांजा लेकर जा रहे एक आरोपी को पकड़ा है जिसके पास से कुल 40 पैकेट में 44 किलो 750 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। कांकेर पुलिस को यात्री बस में एक युवक द्वारा गांजा तस्करी की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस सतर्क हो गई और कोतवाली थाना के सामने देर रात बस को रूकवाकर जांच की गई जांच में गांजे से भरे 44 पैकेट गांजा बस के डिक्की में भरा हुआ मिला है बस में पकड़ा गया गांजा किसका है यह लगातार यात्रियों से पूछताछ करने के बाद भी पता नही चल पाया जिसके बाद पैकेट में मिले कुछ कपड़ो के मिलान करने पर राजस्थान के सलमान अली नामक युवक को पकड़ा गया तस्कर से बारीकी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह यह गांजा जगदलपुर से खरीदकर तस्करी करते हुए दिल्ली ले जा रहा था वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसमें कुछ और महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लग सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *