The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपाइयों ने सड़क पर सिर्फ दिखावे के लिए डाला बजरी- अरुण चौधरी

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। जिले में खराब सड़कों को लेकर राजनीति हावी हो रही, दूसरी ओर लंबे समय से इन गड्ढों की पूरी तरीके से मरम्मत तक नहीं की गई है, आए दिन बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वही भाजपा द्वारा एक तरफ के हाईवे मार्ग में गड्ढों को बजरी गिट्टी से भरा गया, जो कि कुछ घंटों में ही गायब हो गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार को नेशनल हाईवे में हुए गड्ढों के ऊपर ध्यान देना चाहिए और जल्द ही सड़को को गड्ढा मुक्त किया जाना चाहिए। वही जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण चौधरी ने कहा कि शायद धमतरी जिले के भाजपा नेताओं को जानकारी की कमी है, उनको बताना चाहूंगा कि नेशनल हाईवे की सड़क मरम्मत और बनवाने का ठेका एनएचएआई का होता है, यानी कि हाईवे सड़क केंद्र सरकार के हाथों है, भाजपा ने अपनी ही केंद्र सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।भाजपा द्वारा हाईवे के गड्ढे में दिखावे के लिए बजरी डाला गया था जो कि कुछ घंटों बाद ही गायब हो गई। साथ ही भाजपा द्वारा एक तरफ के हाईवे के गड्ढों में बजरी डाली गई वहीं दूसरी ओर के रोड में भी गड्ढे है जिसे उनके द्वारा नजरअंदाज किया गया, जिससे साफ पता चलता है कि यह कार्यक्रम सिर्फ अपनी राजनीति दिखाने, चमकाने के लिए ही किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *